Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘ब्रह्मास्त्र’ ने किया 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार, तोड़े रिकॉर्ड्स

‘ब्रह्मास्त्र’ ने किया 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार, तोड़े रिकॉर्ड्स

‘ब्रह्मास्त्र’ ने किया 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार, तोड़े रिकॉर्ड्स

‘ब्रह्मास्त्र’ का बॉक्स ऑफिस में डंका बज रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हालिया रिलीज ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर सेंसेशनल साबित हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन जोरदार है। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक अनुमान के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन सभी भाषाओं में करीब 44.80 करोड़ का बिजनेस किया है.  ‘ब्रह्मास्त्र’आखिरकार ब्रह्मास्त्र ही साबित हुई।

दमदार कमाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि ‘ब्रह्मास्त्र’ ने ओपनिंग वीकेंड में सभी भाषाओं में 122.58 करोड़ कमा लिया है। फिल्म के कलेक्शन को लेकर सामने आए शुरुआती रुझान से पता चलता है कि पहले दिन ही फिल्म ने भारत में 37 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग कर ली है।

उम्मीदें आसमानी हैं

फिल्म के निर्माता निर्देशक यही उम्मीद लगा कर चल रहे हैं कि उनकी फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट का तमगा हासिल करेगी. वहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ के हिंदी वर्जन ने भी दमदार कलेक्शन कर दिखाया है. मूवी ने 32 करोड़ के साथ खाता खोला और दूसरे दिन भी 38 करोड़ कमा लिए. बात कुल मिला कर इतनी है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ ने अपने विरोध में चल रहे बहिष्कार को पराजित करके अपनी जीत सिद्ध कर दी है. भारत में ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म काफी अच्छी कलेक्शन दिखा रही है. फिलहाल ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाब दिखाई दे रही है. बायकॉट ट्रेंड, निगेटिव रिव्यूज का फिल्म के कलेक्शन पर बिल्कुल भी असर होता नहीं दिखा है. फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. भूलभुलैया-2 के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर किसी हिंदी फिल्म का जादू चला है तो वह है ‘ब्रह्मास्त्र’। हर जगह दर्शक फिल्म के अस्त्रों की बात करते नजर आ रहे हैं. इससे पहले आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘लाइगर’ ने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया था। मगर सभी निराश लोगों का दिल जीतने अब ‘ब्रह्मास्त्र’ आ गई है जिसकी सक्सेस से फिल्म की पूरी टीम बेहद खुश है।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital