Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाउस अरेस्ट की खबरों को बताया निराधार

चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाउस अरेस्ट की खबरों को बताया निराधार

जिनपिंग के हाउस अरेस्ट की खबरों को चीन ने बताया निराधार

बीजिंग- पिछले कुछ दिनों से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट करने की खबरें हर-तरफ तैर रहीं थी. दुनिया के राजनीतिक और व्यापारिक समीकरणों को बिगाड़ देने वाली यह खबर सोशल मीडिया पर आग में जगंल की तरह फैली. बताया जा रहा था की चाइना में सैन्य सेना ने बड़ा तख्तापलट करते हुए शी जिनपिंग को बंधक बना लिया है, लेकिन इन खबरों पर अब विराम लगता हुआ नजर आ रहा है. चीन ने सैन्य तख्तापलट की अफवाहों को निराधारा बताया है. गार्जियन की रिपोर्ट के  मुताबिक, भ्रष्टाचार के लिए वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के एक समूह को जेल में बंद किए जाने के बाद जिनपिंग के घर में नजरबंद होने की अजीबोगरीब अफवाह उड़ाई गई, जिसका जल्द ही खंडन किया गया. बता दें चीन की अदालत ने पिछले हफ्ते  सार्वजनिक सुरक्षा के पूर्व उपमंत्री सुन लिजुन, पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगहुआ और शंघाई, चोंगकिंग और शांक्सी के पूर्व पुलिस प्रमुखों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेज दिया था. फू और पुलिस प्रमुखों पर राजनीतिक गुट का हिस्सा होने और शी के प्रति निष्ठाहीन होने का आरोप लगाया गया था. बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान छेड़ने के बाद जिनपिंग को एक अहम बैठक में पार्टी और सैन्य आयोग के नेता के रूप में फिर से नियुक्त किए जाने की उम्मीद है.

 

सरकारी मीडिया ने रविवार को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की केंद्रीय समिति के प्रतिनिधियों की सूची का ऐलान किय था, जिनकी संख्या लगभग 2,300 थी, जिन्हें आखिरी रूप दिया गया था. जिनपिंग के इस लिस्ट में शामिल होने के बाद  सोशल मीडिया पर उन अफवाहों का खंडन हुआ जो 24 सितंबर से सैन्य तख्तापलट के बाद से घूम रही थीं. ट्वीटर समेत कई सारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इससे जुड़े कई सारे पोस्ट किए जा रहे थे. इस खबर पर दुनिया के बड़े-छोटे हर देश नजर बनाए हुए थे जिसको अब चीन ने निराधार बताया है.

 

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital