Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM योगी को भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, रिश्वतखोर पुलिस अफसर को बना दिया सिपाही

सीएम योगी का बड़ा एक्शन

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी का कड़ा प्रहार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.  प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसका ताजा उदाहरण रामपुर से आया है. जहां सीएम योगी ने  भ्रष्टाचार में लिप्त एक सर्किल अफसर (CO) पर कार्रवाई बड़ी कार्रवाई की है. रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी विद्या किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में उनका डिमोशन कर दिया है. राम किशोर शर्मा को अब सीधे सर्किल अफसर से हटाकर सिपाही बना दिया गया है.

CO पर लगा था रिश्वत लेने का आरोप

बता दें कि ये मामला साल 2021 का है. जब विद्या किशोर शर्मा रामपुर में तैनात थे. जहां विद्या किशोर पर रिश्वत लेने का आरोप लगा. जिसके बाद जांच मामले की जांच हुई और उनका प्रशासनिक आधार पर तबादला हो गया. इस इस जांच में पूरी तरह से विद्या किशोर को दोषी पाए जाए जाने के बाद सीएम योगी ने बड़ी कार्रवाई की है. और डिमोशन कर CO से सीधे सिपाही बना दिया है. इस समय वो जालौन पीटीसी में तैनात है.

सीएम ऑफिस की तरफ से ट्वीट कर दी गई जानकारी

इस पूरे मामले की जानकारी सीएम ऑफिस की तरफ से दी गई है. ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है.”अनुशासनहीनता के आरोपी तत्कालीन क्षेत्राधिकारी/उपाधीक्षक, जनपद रामपुर को मूल पद पर प्रत्यावर्तित करने का निर्णय लिया है. ”

जीरो टॉलरेंस की नीति की कार्रवाई जारी

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. राम किशोर का ये ताजा उदाहरण है. राम किशोर पर हुई कार्रवाई बाद ऐसे सभी अफसरों सतर्क हो जाना चाहिए. क्योंकि प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वालों पर बिलकुल में रहम नहीं किया जाएगा.

 

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital