Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुजरात में कांग्रेस के बंद का मिला-जुला असर, कई पार्टी कार्यकर्ता हिरासत में

गुजरात में कांग्रेस के बंद का मिला-जुला असर, कई पार्टी कार्यकर्ता हिरासत में

गुजरात में कांग्रेस के बंद का मिला-जुला असर, कई पार्टी कार्यकर्ता हिरासत में

अहमदाबाद – महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर गुजरात में कांग्रेस के बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला है .राज्य के कुछ इलाकों में कई व्यापारी अपनी इच्छा से शामिल हुए, जबकि कई जगह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता व्यापारियों और कॉलेज प्रबंधन से बंद का समर्थन करने की अपील करते दिखे। बंद का आव्हान सुबह 8 बजे से 12 बजे तक किया गया.इस दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं को नजरबंद भी किया गया तो कुछ को हिरासत में ले लिया गया.

सूरत में कांग्रेस नेता असलम साइकिलवाला और पार्टी कार्यकर्ता कमेला दरवाजा इलाके में सड़क पर घूमते नजर आए। असलम ने बंद में शामिल नहीं होने वाले व्यापारियों पर गुलाब के फूल बरसाए और दोपहर 12 बजे तक अपने शटर बंद करने का आग्रह किया।सभी शहरों और कस्बों में एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेजों का दौरा किया और कॉलेज प्रबंधन और छात्रों से बंद के आह्वान में शामिल होने की अपील की।पुलिस ने राज्यभर में सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, लेकिन कई जगहों पर एनएसयूआई कॉलेज बंद कराने में सफल रहा।बंद आयोजन ऐसे वक्त किया गया जब कांग्रेस कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं. जो लोगों से संवाद भी कर रहे हैं.भारत जोड़ो यात्रा में भी महंगाई और बेरोजगारी के बारे में चर्चा की जा रही है.गुजरात में कांग्रेस का बंद भी जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश बतायी जा रही है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital