Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Congress Manifesto: 500 रुपये में सिलेंडर, IPL टीम और महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता… कांग्रेस ने लगा दी वादों की झड़ी

एमपी की 230 सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. विपक्षी दल ने अब तक 230 सीटों में से 144 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है.

MP Congress Manifesto

MP Congress Manifesto

MP Congress Manifesto: मध्य प्रदेश में बहुप्रतीक्षित विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मंगलवार को अपना “वचन पत्र” जारी कर दिया है. कांग्रेस ने घोषणापत्र में वादों की झड़ी लगा दी है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र के माध्यम से किसानों, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों को रिझाने की कोशिश की है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मैं हमारे घोषणापत्र के लिए 9,000 से अधिक सुझाव भेजने के लिए मध्य प्रदेश के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. ”

कांग्रेस के वादे

घोषणापत्र में मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर, ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और राज्य की एक IPL टीम बनाने की बात शामिल है.

नाथ ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, “हम सभी लोगों के लिए 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेंगे, जिसमें 10 लाख रुपये का दुर्घटना कवर भी होगा.”

कमलनाथ ने 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने और महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की सहायता देने की भी घोषणा की. उन्होंने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने, स्कूली शिक्षा मुफ्त करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और युवाओं को दो साल तक 1,500 रुपये से 3,000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया.

कांग्रेस ने राज्य में जातीय जनगणना कराने का भी वादा किया है.

पुरानी पेंशन योजना (OPS) के कार्यान्वयन से लेकर, 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली से लेकर महिलाओं के लिए 1,500 रुपये प्रति माह की सहायता और कृषि ऋण माफी, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने तक, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा की है.

पिछले हफ्ते की शुरुआत में एक रैली के दौरान, प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की थी कि कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को प्रति माह 500 रुपये, कक्षा 9 और 10 के छात्रों को 1,000 रुपये और कक्षा 11 और 12 के छात्रों को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.

एमपी की 230 सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. विपक्षी दल ने अब तक 230 सीटों में से 144 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital