Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dark Parle-G की इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों का सच क्या है

हाल ही में Dark Parle-G बिस्किट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसके असली और नकली होने पर बहस छिड़ गई.

हाल में सोशल मीडिया पर काले रंग के पारले-जी (Parle-G) बिस्किट की तस्वीरें सामने आने के बाद इस तरह की अटकलें लगने लगी थीं कि पारले-जी ने एक नए स्वाद का बिस्किट लॉन्च कर दिया है.

पारले-जी बिस्किट एक लोकप्रिय ब्रांड है, जो पिछले कई दशकों से भारतीयों की फूड हैबिट का हिस्सा है. चाय और कुछ लोग पानी में डिप के इसे खाते हैं तो कई ऐसे ही पैकेट के पैकेट खत्म कर देते हैं.

90 के दशक में जब बिस्किट के बहुत सारे ब्रांड अस्तित्व में नहीं थे, तब पारले-जी ​​ग्लूकोज बिस्किट का ही एकछत्र राज था. उस जमाने में बच्चों का पसंदीदा बिस्किट भी यही हुआ करता था.

डार्क पारले-जी

इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों में डार्क पारले-जी (Dark Parle-G) का एक पैकेट दिख रहा है, जिसकी पैकेजिंग पारले-जी के अन्य बिस्किट पैकेटों जैसे ही हैं. पैकेट को सफेद, लाल और काले रंग के संयोजन से तैयार किया गया है. इस पर एक जगह बड़े अक्षरों में ‘डार्क’ लिखा गया है और फिर ‘पारले-जी’ लिखा हुआ था. इसके अलावा ब्रांड का नाम ‘पारले’ भी पैकेट पर नजर आ रहा है.

एक तरफ लाल रंग की पट्टी पर सफेद रंग से 20% एक्सट्रा लिखा गया है. दूसरी तरफ पारले-जी गर्ल की तस्वीर है और इसी के पास ‘डिलिशियस चॉकलेटी डार्क पारले-जी बिस्किट्स’ भी लिखा हुआ है. पैकेट के पास ही काले रंग के दो बिस्किट भी रखे हुए हैं.

यूजर्स ने क्या ​कहा

इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर व्यंग्यात्मक तरीके से रिएक्ट करने लगे. कुछ यूजर्स ने इसे एआई (Artificial Intelligence) का कमाल बताया है, जो कमांड देने के बाद हूबहू ऐसी तस्वीरें या वीडियो जनरेट कर देता है, जिसके बारे में यह पता लगा पाना मुश्किल होता है यह असली है या नकली.

एक यूजर ने लिखा, ‘डार्क साइड ऑफ पारले-जी’. कुछ यूजर्स ने इस तस्वीरों के नकली होने की बात भी कही. एक ने लिखा, ‘ये देख कर तो लाइफ ऑर भी डार्क लग रहा है’. एक अन्य ने लिखा, ‘अब यही देखना रह बाकी रह गया था’.

तस्वीर असली या नकली

इन तस्वीरों के असली या नकली होने की बहस के बीच पारले-जी कंपनी की ओर कोई बयान नहीं आया है. कंपनी की आधिकारिक वेवसाइट पर भी इस तरह के किसी बिस्किट का कोई जिक्र नहीं है. ऐसे में लग रहा है कि ये तस्वीरें असली नहीं, बल्कि नकली हैं. डार्क चॉकलेट बिस्किट के आज के दौर में अब पारले-जी कंपनी भविष्य में ऐसा कोई बिस्किट लॉन्च कर दे तो कहा नहीं जा सकता.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital