Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चांदनी चौक में कपड़े की दुकान में आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

चांदनी चौक में कपड़े की दुकान में आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

नई दिल्ली- दिल्ली के चांदनी चौक में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है।आग कपड़े की दुकान में लगी थी।आग बुझाने में 150 दमकलकर्मियों को गाड़ियों को 7 घंटे लगे

दमकल विभाग के मुताबिक आग की घटना में आसपास रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं. किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है था. चांदनी चौक के कूचा महाजनी इलाके में रविवार रात 11 बजे एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई थी. जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम 40 दमकल गाडियों के साथ मौके पर पहुंची. इलाके के लोगो ने इस आग की घटना की खबर स्थानीय पुलिस को भी दी. दमकल विभाग की टीम ने पुलिस की मदद मदद से आग को बुझाने में लग गए. लेकिन आग की लपटे इतने तेज थी जिस पर वॉटर कैनन कोई भी असर नहीं कर रहा था. आग तेजी से पूरे कपड़े की दुकान में फैल गई जिस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के 150 कर्मचारी रात-भर मशक्कत करते रहे. सुबह 9 बजे के करीब आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. फिलहाल कपड़े की दुकान में इतनी भीषण आग कैसे लगी, इस बात का पता नहीं चल पाय है. स्थानीय पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में जुट गई है.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital