Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold Silver Rate Today: शादियों के सीजन में कम हुई सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई रेट से इतना सस्ता मिल रहा गोल्ड

गोल्ड की खरीददारी करने वालों के लिए काफी बेहतर दिन है, पिछले काफी वक्त से सोने के दाम लगातार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. लेकिन इस हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन यानी सोमवार को इसकी कीमतों में गिरावट आई है.

gold

Gold Price Today 21 november 2022: देश भर में शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में सोने की खरीदारी करने वालों के लिए खुशखबरी है. दरअसल दिल्ली के सर्राफा बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोने का दाम जारी किया गया हैं. आज सोने की खरीददारी करने वालों के लिए काफी बेहतर दिन है, पिछले काफी समय से सोने के दाम लगातार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. लेकिन इस हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन यानी सोमवार को इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही सोना आज अपने ऑल टाइम हाई रेट से भी काफी सस्ते में बिक रहा है.

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत

इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. ताजा गिरावट के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत 48,500 रुपये के स्तर पर चल गई है. वहीं पिछले कारोबार में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,600 रुपये के स्तर पर बनी हुई थी.

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 

इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने के साथ ही साथ 24 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है. आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दामों में गिरावट आई हैं. 24 कैरेट सोने के दाम में भी आज 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. ताजा गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 52,920 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. इससे पिछले कारोबार में 24 कैरेट सोना 53,020 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बिका था.

ऑल टाइम हाई रेट से इतना सस्ता मिल रहा गोल्ड

साल 2020 के अगस्त महीने में सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई रेट को पार कर गया था. अगस्त, 2020 में सोने का भाव 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर था. वहीं आज बाजार में 22 कैरट सोने का भाव 48,500 रुपये प्रति दस ग्राम  है. आज के भाव की अगर इसके अगर ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करते है, तो आप देखेंगे कि सोना 6,900 रुपये प्रति दस ग्राम तक टूट कर निचे आ चुका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital