Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गूगल अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है सस्ता क्रोमक्लास्ट

Google may launch cheaper Chromeclast in October

Google may launch cheaper Chromeclast in October

सैन फ्रैंसिस्को– गूगल अपने फीचर्स में तब्दीली करता रहता है.अब वह एक सस्ता क्रोमकास्ट पेश करने जा रहा है, जिसे अक्टूबर में 30 डॉलर में बेचा जा सकता है। जीएसएमएरीना के मुताबिक, टेकब्लॉग के जरिए जो तस्वीरें प्राप्त हुई है, वह बिल्कुल सस्ते क्रोमकास्ट की तस्वीरें जैसी हैं जो एकदम गूगल टीवी के साथ क्रोमकास्ट की तरह दिखती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह 2020 में लॉन्च किए गए गूगल टीवी के साथ क्रोमकास्ट जैसा है, लेकिन इसका एक अलग मॉडल भी मौजूद है जिसका नंबर – जी454वी है।

यह मॉडल पहले ही एफेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन प्रमाणन की प्रक्रिया से होकर गुजर चुका है और इस पर कुछ अफवाह भी सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि यह आंतरिक रूप से अलग है।
यह अप्रकाशित क्रोमकास्ट एवी1 और 2जीबी रैम के साथ एक एमलॉजिक एस805एक्स2 चिप से चलेगा। रिपोर्ट कि हम मानें तो यह 4जी मॉडल की तुलना में कम शक्तिशाली हो सकता है। विनप्यूचर के मुताबिक, यह सस्ता क्रोमकास्ट वॉयस रिमोट के साथ आने की उम्मीद की जा रही है।

यह नया लो-कॉस्ट क्रोमकास्ट 6 अक्टूबर यानि कि गूगल के इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है, जहां यह पूरी तरह से गूगल पिक्सेल 7 और 7 प्रो को पेश करेगा।

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital