Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कितनी संपत्ति के मालिक हैं मनीष सिसोदिया? CBI के निशाने पर क्यों हैं दिल्ली के डिप्टी सीएम 

CBI के निशाने पर मनीष सिसोदिया

दिल्ली में नयी आबकारी नीति को लेकर स्वास्थ मंत्री मनीष सिसोदिया बुरे फंस गये हैं. कथित अबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के मामले में CBI ने डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को तलब किया है और उनसे पूछताछ की गयी है . सिसोदिया के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पिछले दिनों उनके घर में छापेमारी हुई थी. सिसोदिया ने बताया कि उनके गांव वाले घर पर भी छापामारी की गई थी. लेकिन, कहीं कुछ न मिला. जांच एजेंसी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

सिसोदिया पर आरोप

मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम होने के साथ साथ स्वास्थ मंत्री भी हैं.दिल्ली का आबकारी मंंत्रालय भी उनके पास है.साल 2021 में उन्होंने दिल्ली की पुरानी आबकारी नीति को खत्म करके नई आबकारी नीति लागू की, जिसमें भारी अनियमितताएं दिखीं.आरोप है कि उन्होंने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को मौका दिया.शराब की दुकानों के लाइसेंस बांटने में भी अनियमितताएं सामने आईं.

दिल्ली के हर तीन किलोमीटर पर शराब की दुकानें खोली गयी जहां आसपास में स्कूल थे.आरोप लगा कि दिल्ली सरकार शराब की दुकानें खुलवाकर राजस्व बढ़ाना चाहती हैं.बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली में शराब से जो आय हुई उसका बड़ा हिस्सा पंजाब के चुनावों में खर्च किया गया.ये मामला दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच की.इसके बाद दिल्ली के उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने इस घपले की सीबीआई जांच की सिफारिश की.फिलहाल जांच आगे बढ़ रही है. सीबीआई इससे पहले भी सिसोदिया के घर रेड मार चुकी है

सिसोदिया की संपत्ति

साल 2020 में उन्होंने  हलफनामा दायर किया था, उसके अनुसार उनके पास वर्तमान में 93, 50, 305 रुपये की कुल संपत्ति है, जिसमें उनकी पत्नी की 65 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी शामिल है. इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 50 ग्राम सोना है.

हलफनामे के अनुसार, सिसोदिया के पास एग्रीकल्चर या नॉन एग्रीकल्चर भूमि नहीं है और न ही कोई कमर्शियल बिल्डिंग है. सिर्फ उत्तर प्रदेश के वसुंधरा में 688 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट है. साल 2001 में फ्लैट खरीदा गया था. 2018-19 में उसका अनुमानित बाजार मूल्य 21,00,000  है. सिसोदिया पर कोई लोन या लायबिलिटी नहीं है.

सिसोदिया के पास ना तो अपनी कोई कार है और ना ही अपने नाम का कोई बंग्ला है, जिस घर में वो रहते हैं वो भी उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया के नाम पर है. सिसोदिया के दो बैंक अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के दो अलग-अलग शाखाओं में है. एक खाता शकरपुर शाखा में है और दूसरा आईपी एक्सटेंशन शाखा में है. शकरपुर वाले बैंक अकाउंट में उन्होंने 4,15,005 रुपये की धनराशि दिखाई है. वहीं आईपी एक्सटेंशन वाले खाते में मात्र दो हजार रुपये होने की जानकारी दी है. दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने एलआईसी, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई में हेल्थ और जीवन से जुड़ा बीमा कराया है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ के एक साधारण परिवार में जन्मे मनीष सिसोदिया ने बतौर पत्रकार अपने करियर की शुरूआत की थी. साल 2006 में इन्होंने केजरीवाल और अभिनंदन सेखरी के साथ ‘पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन’ की स्थापना की थी, जिसके बाद इनकी लाइफ चेंज हुई. वर्तमान में वह दिल्ली के पटपड़गंज से विधायक हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital