Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एक्शन में इनकम टैक्स विभाग, राजनीतिक दलों के लिए चंदा इकट्ठा करने वालों की शामत

एक्शन में इनकम टैक्स विभाग, राजनीतिक दलों को चंदा इकट्ठा करने वालों की शामत

एक्शन में इनकम टैक्स विभाग, राजनीतिक दलों को चंदा इकट्ठा करने वालों की शामत

नई दिल्ली- देशभर में प्रवर्तन निदेशालय के साथ-साथ अब आयकर विभाग भी एक्शन मोड में आ गया है. इनकम टैक्स (Income Tax) के अधिकारी बुधवार की सुबह से दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार छापेमारी कर रहे हैं.छापेमारी की ये कार्रवाई गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों  (Registered Unrecognised Political Parties) के खिलाफ कर चोरी और फर्जी तरीके से फंड इक्ठ्ठा करने के मामले में की जा रही है. छापेमारी उन लोगो के घर पर हो रही है जिन्होने इस राजनीतिक पार्टी के लिए फंड इकट्ठा किया था और कथित टैक्स चोरी के मामले में शामिल थे. सूत्रो के अनुसार आयकर विभाग की अलग-अलग टीम दिल्ली समेत उत्तर-प्रदेश, मध्य-प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में छापेमारी कर रही है.

आयकर विभाग के साथ 300 पुलिसलकर्मी औऱ CRPF के जवान

आयकर विभाग कर चोरी औऱ राजनीतिक पार्टियों के लिए फंड इक्ठ्ठा करने के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. IT के अधिकारियों ने स्पेशल टीम गठित की है. जो देशभर में कथित आरोपियों के घर और दफ्तरों में  छापेमारी कर रही है. आयकर विभाग के साथ 300 पुलिसलकर्मी समेत CRPF के जवानों की भी टीम में शामिल है.

गोपाल राय के घर पहुंची इनकम टैक्स की टीम

लखनऊ में आयकर विभाग की टीम बुधवार की सुबह राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के प्रमुख गोपाल राय के घर पर पहुंची. सूत्रों के मुताबिक गोपाल राय कई एनजीओ चला रहे हैं. जिन पर टैक्स चोरी करने का आरोप है. राय के घर पर छापामारी कर आयकर विभाग के अधिकारी टैक्स चोरी से जुड़े मामलों की जांच कर रहे हैं.

राज्यमंत्री राजेंद्र यादव की फैक्ट्री पर IT का छापा

आयकर विभाग की टीम गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के लिए फंड इक्ठ्ठा कर रहे नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस मामले में इनकम टैक्स के अफसरों ने राजस्थान में राज्य मंत्री राजेंद्र यादव समेत मिड -डे मील के कारोबारी ग्रुप पर छापा मारा है.

–आईएएनएस

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital