होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
IND vs AUS
आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा कि भारत में शतक बनाना उनके लिए बहुत खास था, क्योंकि यहां वह टेस्ट बल्लेबाज के रूप में ऐसा करना चाहते थे. आस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाजी करने के लिए चुने जाने के बाद, ख्वाजा ने संयम से खेला. उन्होंने 251 गेंद की पारी में 15 चौके लगाए और नाबाद 104 रन बनाए. यह आस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे का पहला शतक भी है, जो दिन का खेल खत्म होने से पहले आखिरी ओवर में आया था.
शतक जड़ने के बाद उस्मान ख्वाजा का बयान
उस्मान ख्वाजा ने कहा, यह बहुत खास शतक था. मैं इससे पहले दो दौरों पर भारत आया हूं और सभी आठ टेस्ट मैचों में ड्रिंक्स ब्यॉय था. यह एक लंबी यात्रा थी, और अंत में एक आस्ट्रेलियाई के रूप में भारत में शतक बनाना अपने आप में बहुत खास है. ख्वाजा ट्रेविस हेड के साथ 61 रन की ओपनिंग साझेदारी में भी शामिल थे. जिसने आस्ट्रेलिया के लिए पहले दिन स्टंप तक 255/4 तक पहुंचने का आधार बनाया. उन्होंने कहा, हेड ने शुरूआत में नई गेंद को पुराना करने के लिए ताबड़तोड़ शॉट लगाए. मेरी योजना सिंगल लेने और उसे स्ट्राइक पर लाने की थी. लेकिन यह देखना काफी अच्छा था.
ये भी पढ़ें: काली पट्टी बांधकर उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, Pat Cummins की मां के निधन पर शोक जाहिर किया
उन्होंने कहा, यह अच्छा विकेट था. मैं बस अपना विकेट नहीं देना चाहता था. लगभग हर समय मैं बस हिट करना चाहता था, जो कि मैं उप-महाद्वीप में सामान्य रूप से करता हूं. यह किसी भी चीज से ज्यादा एक मानसिक लड़ाई थी.
एशियाई सरजमीं पर चौथी बार सेंचुरी जड़ी
उस्मान ख्वाजा ने एशियाई सरजमीं पर चौथी बार शतक जड़ा. वो इससे पहले पाकिस्तान, यूएई में शतक जड़ चुके हैं. और अब भारत के खिलाफ सेंचुरी जड़ दी है. भारत में 13 साल बाद किसी बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सेंचुरी लगाई है.
–आईएएनएस
Chakki Chalanasana yoga benefits digestion health: रोज पांच मिनट चक्की चालनासन करने से पाचन मजबूत…
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 16 से 18 नवंबर तक भारत दौरे पर आ रहे…
Ramayana ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71.24 करोड़…
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…