Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चंद्रग्रहण: काशी, मथुरा समेत इन मंदिरों के बंद रहेंगे कपाट, जानिए कब खुलने का है शुभ मुहूर्त

काशी,मथुरा मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के दौरान आज काशी के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे. श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में गर्भगृह से लेकर परिसर के सभी विग्रहों के मंदिरों के कपाट 3 घंटे तक बंद रहेंगे. वहीं अन्नपूर्णा मंदिर का कपाट 4 घंटे और श्री संकटमोचन मंदिर के कपाट लगभग 10 घंटे बंद रहेंगे. शाम को 6.30 बजे उग्रह पूजा के बाद मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5.10 बजे से शाम 6.19 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा.  इसको ध्यान में रखते हुए दोपहर 3.30 बजे से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही अन्य सभी विग्रहों के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे.  शाम को 6.30 बजे उग्रह पूजा के बाद मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा.

 कपाट 3बजे होंगे बंद

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा मंदिर का कपाट आज दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेगा.  ग्रहण पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे.
संकटमोचन मंदिर के महंत  विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को खग्रास चंदग्रहण है. इसका सूतक काल 9 घंटे पूर्व का होता है. इसलिए मंदिर के कपाट सुबह 8.10 पर बंद हो जाएगा और शाम को मोक्ष के बाद मंदिर खुलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital