Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मोरबी हादसा: पीएम मोदी ने घायलों से मिलकर बांटा दर्द, घटना स्थल का भी लिया जायजा

पीएम मोदी ने घायलों से मिलकर बांटा दर्द

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक 141 लोगों की मौत हो चुकीं है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंच चुकें हैं. प्रधानमंत्री ने घटना स्थल का जायजा लिया. जहां पुल टूटने की वजह से अभी तक 141 लोगों की जान चली गई थी. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी सिविल अस्पताल भी पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना है.

घायलों और बचावकर्मियों में मिले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी में सिविल अस्पताल पहुंच कर घायलों से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी घायलों से मिलकर उनका दर्द बांटा. इस दौरान पीएम मोदी के साथ गुजरात की सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री की घायलों के साथ मिलने की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

इसके अलावा पीएम मोदी राहत बचाव के काम में लगे लोगों से भी मिले. जिसके बाद पीएम मोदी ने सभी को धन्यवाद दिया.

घटनास्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने घटनास्थल का भी जायजा लिया. जहं पुल टूटने की वजह से 141 लोगों की जान चली गई थी. पीएम मोदी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसपी ऑफिस भी पहुंचे.

मृतकों के परिवारों से भी मिलेंगे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी अस्पताल में सभी घायलों से मिलने के बाद मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी 26 मृतकों के परिवारों से भी मिलेंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital