Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नीट यूजी के नतीजे घोषित, हरियाणा की तनिष्का बनी टॉपर, दिल्ली के आशीष बत्रा दूसरे नंबर पर

NEET UG results declared, Haryana's Tanishka topper, Delhi's Ashish Batra second

NEET UG results declared, Haryana's Tanishka topper, Delhi's Ashish Batra second

नई दिल्ली– मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट यूजी 2022’ का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 17 जुलाई को देशभर में आयोजित की गई थी। लगभग 18.72 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से कुल 9,93,069 छात्रों ने यह परीक्षा पास की है। हरियाणा की तनिष्का समेत कुल 4 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा टॉप की है। वहीं टॉपर्स की सूची में दिल्ली के आशीष बत्रा दूसरे स्थान पर हैं। मूल रूप से हरियाणा स्थित नारनौल की तनिष्का ने ना केवल नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है ,बल्कि इससे पहले वह जेईई मेन में 99.50 पर्सेट हासिल कर चुकी हैं। वह 12वीं कक्षा 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर चुकी हैं। 10वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। तनिष्का अब एम्स दिल्ली में कार्डियो, न्यूरो अथवा ऑन्कोलॉजी में आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट उत्तर कुंजी भी जारी कर चुका है। एनटीए के मुताबिक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट एमबीबीएस और बीडीएस कट-ऑफ 50 फीसदी है। वहीं आरक्षित श्रेणियों में, एससी, एसटी और ओबीसी के लिए यह 40 फीसदी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट यूजी 2022’ का स्कोर कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर जारी कर किए गए हैं। एनटीए ने रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सीधा लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

एनटीए के अनुसार नीट यूजी परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराने वाले छात्रों में से 95 फीसदी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। नीट की मेडिकल प्रवेश परीक्षा भारत के साथ साथ विदेशों में भी आयोजित की गई थी। भारत में नीट के परीक्षा का आयोजन 497 शहरों में किया गया था। देश के बाहर 14 विदेशी शहरों में भी नीट की यह परीक्षा आयोजित की गई थी। एनटीए ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए नीट की आधिकारिक Answer Key रिलीज की थी।इसमें दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक का समय मिला था।
ऑल इंडिया रैंक वन के साथ टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वालीं हरियाणा की तनिष्का समेत कुल 4 उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। तनिष्का एम्स दिल्ली में पढ़ना चाहती हैं। तनिष्का के मुताबिक उनके माता-पिता ने उन्हें काफी प्रेरित किया है। इतना ही नहीं, उनके मुताबिक पढ़ाई को लेकर उनके माता-पिता ने कभी उनपर दबाव नहीं डाला। तनिष्का के मुताबिक वह कोचिंग के अलावा प्रतिदिन 6-7 घंटे खुद से भी पढ़ाई करती थी।

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital