Categories: नवीनतम

Hanuman Jayanti: “जिन जगहों पर धारा 144 लागू, उन इलाकों में शोभायात्रा न निकालने दी जाए”, MHA की एडवाइजरी, दिल्ली और बंगाल में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Hanuman Jayanti: देशभर में रामनवमी पर भड़की हिंसा को देखते हुए हनुमान जयंती के अवसर पर गृह मंत्रालय की तरफ से एडवाइजरी जारी की है. जिससे अमन और सौहार्द्र के साथ जयंती मनाए जा सके और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की बात कही गई है. गृह मंत्रालय ने कहा कि “देश में जहां-जहां धारा-144 लागू की गई है, उन इलाकों में शोभायात्रा न निकालने दी जाए. देश में आज गुरुवार को कई जगहों पर हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएंगी”. जिसको लेकर केंद्र सरकार भी इस अपनी नजर बनाए हुए हैं. वहीं राज्य सरकारें भी इसको लेकर अलर्ट हैं और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि- “मंत्रालय की ओर से हनुमान जयंती पर एडवाइजरी जारी कर राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. राज्य ऐसे हर तत्व पर नजर रखे, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका हो सकती है.” राजधानी दिल्ली में भी हनुमान जयंती के अवसर पर जहांगीर पुरी इलाके में पुलिस बल की भारी तैनाती किया गया है.

पश्चिम बंगाल में भेजी गई पैरामिलिट्री फोर्स

रामनवमी के अवसर पर बंगाल में शोभायात्राएं और जुलूसों के दौरान कई हिंसा देखने मिली थी. कई वाहनों और पत्थरबाजी से इलाकों में तनाव पैदा कर दिया गया. इसी को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने प्रदेश में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने के निर्देस दिए है. कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तुंरत कदम उठाते हुए हनुमान जयंती के दौरान पश्चिम बंगाल में राज्य पुलिस की सहायता के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें-  Terror Funding Case: NIA ने अल हुडा एजुकेशनल ट्रस्ट के खिलाफ दाखिल की चार्टशीट, भारत विरोधी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए की स्थापना, हिजबुल मुजाहिदीन के साथ था कनेक्शन

कोर्ट के आदेश के बाद पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

गृह मंत्री के एक प्रवक्ता ने बुधवार देर शाम ट्वीट किया, “हनुमान जयंती के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में राज्य पुलिस की सहायता के लिए पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को तैनात किया गया है.” सीएम ममता बनर्जी ने तीन अति संवेदनशील इलाकों कोलकाता, चंदानगर और बैरकपुर में केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक-एक कंपनी को तैनात करने का फैसल किया है. हालांकि उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह कदम उठाया है.

‘धारा 144 वाले इलाकों में नहीं निकाली जाएगी शोभायात्रा’

बता दें कि कोर्ट ने ममता सरकार से कहा है कि वह और उनका प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि राज्य में किसी भी तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा सरकार जिन इलाकों में धारा 144 लगी हुई है उन इलाकों में किसी भी तरह की कोई यात्रा नहीं निकलने दे, और जहां यात्रा निकल रही है वहां पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाए. बता दें की विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश में हनुमान जयंती के अवसर पर 500 से भी ज्यादा शोभायात्राएं निकाले जा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago