दिल्ली हाईकोर्ट करेगा धोबी घाट ध्वस्तीकरण पर सुनवाई, याचिका में राहत देने की मांग
दिल्ली हाई कोर्ट 5 मार्च को धोबी घाट ध्वस्तीकरण पर सुनवाई करेगा. याचिका में वैकल्पिक जमीन आवंटन और मुआवजे की मांग की गई है, परिवारों ने कार्रवाई से पहले नोटिस न मिलने की बात कही.
सुप्रीम कोर्ट ने दिया नौहेरा शेख को 25 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश, नहीं तो जमानत होगी रद्द
Gold Investment Scam: सुप्रीम कोर्ट ने नौहेरा शेख को 25 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया, अन्यथा उनकी जमानत रद्द कर गिरफ्तारी हो सकती है. शेख पर 5600 करोड़ के गोल्ड निवेश घोटाले का आरोप है.
सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में SIT के सामने पेश होने का आदेश दिया
SIT Investigation: सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में SIT के सामने पेश होने का आदेश दिया. उन्हें 17 मार्च 2025 को पेश होना होगा.
सुप्रीम कोर्ट का आदेश, निजी अस्पतालों में शोषण रोकने के लिए सरकार नीति बनाए
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से निजी अस्पतालों में मरीजों के शोषण को रोकने के लिए नीति बनाने को कहा, ताकि मरीजों और उनके परिवारों के साथ हो रहे शोषण को रोका जा सके.
PM नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़े मामले में दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
RTI Case : दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय और केंद्र सरकार ने इसे आरटीआई के तहत साझा करने का विरोध किया.
विश्व उर्दू सम्मेलन में विचारकों का संबोधन: राम बहादुर राय बोले- उर्दू सिर्फ भाषा नहीं, संस्कृति और जीवन जीने का तरीका है
राष्ट्रीय उर्दू परिषद के तत्वाधान में तीन दिवसीय विश्व उर्दू सम्मेलन हुआ. युवराज मलिक ने उर्दू को साहित्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भाषा बनाने की बात की. सुमन दीक्षित और डॉ. शम्स इकबाल ने भी उर्दू की भूमिका पर प्रकाश डाला.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दंगे के मामले में आरोपी को गवाह से जिरह करने की अनुमति, निष्पक्ष सुनवाई पर जोर
Delhi riots 2020: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगे के एक मामले में निष्पक्ष सुनवाई के लिए आरोपी को अभियोजन पक्ष के गवाह से जिरह करने की अनुमति दी, हालांकि इसने मुकदमे में जल्दबाजी पर भी चिंता जताई.
स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ आमूलचूल परिवर्तनः ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए सुधारों की जानकारी दी, अस्पतालों में अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना, नए मेडिकल कॉलेज, और आयुष्मान योजना का जिक्र किया.
1984 के सिख विरोधी दंगे: दिल्ली हाई कोर्ट ने सज्जन कुमार की जमानत याचिका को निरर्थक बताया, दोषी ठहराए जा चुके
दिल्ली हाई कोर्ट ने सज्जन कुमार की जमानत याचिका को निरर्थक करार दिया. उन्हें 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है.
संसद उड़ाने की धमकी देने के मामले में किशोर समरीते दोषी ठहराया गया, 27 फरवरी को सजा पर बहस
Explosives Act: किशोर समरीते को संसद उड़ाने की धमकी देने के आरोप में दोषी ठहराया गया, लेकिन विस्फोटक रखने के आरोप से बरी कर दिया गया. सजा पर बहस 27 फरवरी को होगी.







