Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

म्यांमार और थाइलैंड में आए भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं, भारत हर संभव मदद के लिए तैयार, पीएम मोदी ने दिया आश्वासन

म्यामांर और बैंकॉक में आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरसंभव सहायता देने के लिए कहा है.

PM Modi

पीएम मोदी.

म्यांमार और थाइलैंड में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 थी. भूकंप के झटके, चीन, और वियतनाम के अलावा भारत में भी महसूस किए गए. म्यांमार में एक पुल और एक ऊंची इमारत गिरने के साथ ही करीब 45 लोग लापता हो गए हैं. वहीं थाइलैंड के पीएम ने बैंकॉक में इमरजेंसी घोषित करने के साथ ही आपात बैठक बुलाई है.

पीएम मोदी ने सहायता का दिया आश्वासन

म्यामांर और बैंकॉक में आए इस शक्तिशाली भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरसंभव सहायता देने के लिए कहा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं. सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं. भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों से तैयार रहने को कहा है. साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है.”

बता दें कि म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए, जहां सैंकड़ों लोग इमारतों से बाहर निकल आए. वहीं बैंकाक में एक बड़ी इमारत इस भूकंप की वजह से ढह गई है, जिसका एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- म्यामांर में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ब्रिज और इमारत भरभरा कर गिरी, 45 लोग लापता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital