Bharat Express DD Free Dish

नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, SCO में फोटो सेशन के बाद की ऐसी हरकत, दुनिया में हो रही किरकिरी

Pakistan SCO Controversy: बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से पीएम मोदी को हटाकर विवाद खड़ा किया.

पूरी दुनिया में पाकिस्तान की थू-थू

Pakistan SCO Controversy: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में बिश्केक में जब सभी राष्ट्राध्यक्षों की ग्रुप फोटो ली गई तो उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे. पाकिस्तान के पीएमओ ने जब यह तस्वीर जारी की तो उसमें पीएम मोदी को ही एडिट कर बाहर कर दिया.

भारत ने दिखाई असली तस्वीर

भारत के पीएमओ ने वही ग्रुप फोटो साझा की जिसमें सभी नेताओं को शामिल किया गया था. इससे साफ हो गया कि पाकिस्तान ने जानबूझकर तस्वीर से छेड़छाड़ की और पीएम मोदी को हटाया.

दोनों नेताओं ने दूरी बनाए रखी

फोटो सेशन के दौरान मोदी और शरीफ एक-दूसरे से दूर खड़े दिखे. न तो दोनों के बीच कोई बातचीत हुई और न ही औपचारिक मुलाकात. पीएम मोदी ने शरीफ की ओर देखा तक नहीं.

पीएम मोदी की मुलाकातें

इससे पहले पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इन बैठकों को अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत ने कई मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की.

आतंकवाद पर सख्त रुख

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि SCO देशों को आतंकवाद की पूरी व्यवस्था को खत्म करने और उसकी फंडिंग रोकने के लिए मिलकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंडों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-‘शहबाज के सामने खुली PAK की पोल…!’ SCO के मंच पर पीएम मोदी ने आतंकवाद की कैसे उड़ाई धज्जियां?’

युद्ध नहीं, संवाद जरूरी

मोदी ने कहा कि युद्ध से किसी समस्या का हल नहीं निकल सकता. सभी संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही संभव है. उन्होंने यह भी कहा कि कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए. उनकी यह टिप्पणी चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) पर अप्रत्यक्ष संकेत मानी गई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read