Categories: नवीनतम

पाकिस्तानी न्यूज चैनल बन गया जंग का मैदान, डिबेट शो में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

Pakistan Viral Video: पाकिस्तानी टीवी चैनल्स इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं, क्योंकि कुछ समय से वहां इसी तरह की सामग्री पेश की जा रही है जो कभी-कभार दर्शकों को एंटरटेनमेंट करने का काम करती हैं. वहीं इस बार एक पाकिस्तानी चैनल का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा के रख दिए हैं. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल पाकिस्तान के एक चैनल में एक डिबेट शो के दौरान दो राजनेताओं में जमकर लड़ाई हो गई. उन्हें देखकर ऐसा लगा कि जैसे यह कोई टीवी डिबेट शो नहीं बल्कि कोई जंग का अखाड़ा हो.

इन दोनों नेताओं के बीच टीवी के लाइव शो में इतना विवाद बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे भी चले. इसके बाद यह दोनों लड़ते-लड़ते दूसरे कोने में चले गए. जो कैमरे के सामने नहीं आ पाया. वहीं फिर थोड़ी देर में कुछ लोग आते हैं  जो इन दोनों की बीच लड़ाई को रुकवाते हैं.

किन-किन के बीच हुआ विवाद

दरअसल, पाकिस्तान के एक चैनल की डिबेट शो में इमरान खान की पीटीआई और पीएमएल-एन के दो नेता हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे. इस दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PMLN) के सीनेटर अफनान उल्लाह खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता और वकील शेर अफजल खान मारवात पाकिस्तानी एंकर जावेद चौधरी के एक्सप्रेस न्यूज टॉक शो में डिबेट में शामिल हुए थे. तभी बहस के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि हालात मारपीट तक जा पहुंचे.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों के बीच मारपीट तब शुरू हुई, जब PMLN के नेता अफनान उल्लाह खान ने कथित तौर पर लाइव शो के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गाली दी. इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी (PTI) के नेता अफजल खान मारवात को गुस्सा आ गया और वह बुरी तरह से भड़क गए. वो अपनी सीट से उठे और सीधे अफनान पर थप्पड़ों की बौछार कर दी. इसके बाद लात-घूसे धक्का मुक्की और स्टोडिया जंग का मैदान बन गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

41 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

46 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

60 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago