क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
पीएम मोदी और जेपी नड्डा
Madhya Pradesh Elections: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी काफी मथापच्ची करती हुई नजर आ रही है. पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट में 7 सांसदों के नाम डालकर सभी को चौंका दिया था. वहीं अब ऐसी चर्चा है कि बीजेपी अपनी चौथी लिस्ट में भी कुछ सांसदों के नामों का ऐलान कर सकती है. दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 अक्टूबर को भोपाल का दौरा करेंगे. खबरों के मुताबिक, इस दौरान लिस्ट को लेकर चर्चा हो सकती है. इसके कुछ समय बाद पार्टी अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची भी जारी कर सकती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व चौथी सूची में कई बड़े नामों का ऐलान कर सकता है. इसमें जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वो है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की. ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी सिंधिया को शिवपुरी से चुनाव लड़वा सकती है.
बीते कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि बीजेपी चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दांव लगा सकती है, यहां सिंधिया के अलावा सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र कुमार और रोडमल नागर के नाम की भी चर्चा है. बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद हैं और फिलहाल केंद्र में विमान इस्पात मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के नाम की चर्चा है, जो टीकमगढ़ से सांसद हैं. इसके अलावा सुधीर गुप्ता मंदसौर से और रोडमल नागर राजगढ़ से सांसद हैं.
यह भी पढ़ें- कैसे शांत होगी Manipur की हिंसा? पहले BJP दफ्तर में आग और अब CM आवास पर हमले की कोशिश, बस 100 मीटर…
चुनाव की तैयारियों के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में महासचिवों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत अन्य चुनावी राज्यों को लेकर चर्चा हो सकती है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…