Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में पुलिस को मिला लापता बच्चा, बोला-पीएम मोदी से मिलने जा रहा हूं

घर से लापता बच्चे ने पुुलिस को बताया जा रहा हूंं पीएम मोदी से मिलने

घर से लापता बच्चे ने पुुलिस को बताया जा रहा हूंं पीएम मोदी से मिलने

नई दिल्ली – राजधानी  दिल्ली में लापता हुए 14 साल के बच्चे का पता लगा लिया है .ये बच्चा बिना बताए घर से चला गया था. बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा है. पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी ने कहा कि रविवार रात नौ बजे अंबेडकर नगर थाने में पुष्पा भवन के पास एक बच्चे के मिलने की पीसीआर कॉल आई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से पूछताछ की तो बच्चा अपने नाम के अलावा अपने माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा था.

डीसीपी ने इस मामले में बताया  कि “वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था.  बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा है.पुलिस ने दक्षिणपुरी इलाके में पूछताछ की और बच्चे के माता-पिता का पता लगा लिया. पूछताछ के दौरान बच्चे के पिता ने बताया कि उसका बेटा दिमागी रूप से कमजोर है. बीमारी के कारण उसका दो बार ऑपरेशन हो चुका है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “बच्चा रविवार शाम को लापता हो गया था. और यहां तक कि माता-पिता भी उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे थे.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital