Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब के वित्त मंत्री का आरोप, भगवंत मान सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार

चंडीगढ़-आम आदमी पार्टी  ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पंजाब की भगवंत मान सरकार को राजनीतिक  तौर पर अस्थिर करने का प्रयास कर रही है. इस सिलसिले में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का एक बयान सामने आया है जिनमें  उन्होंने उन 11 विधायकों के नामों को जनता के सामने उजागर किया है, जिन्होंने पंजाब में आप सरकार को झटका देने का प्रयास किया। इन 11 विधायकों में दिनेश चड्डा, रमन अरोड़ा, बुद्ध राम, कुलवंत पांडोरी, नरिंद्र कौर भराज, रजनीश दहिया, रुपिंद्र सिंह हैप्पी, शीतल अंगुरल, मनजीत सिंह बिलासपुर, लभ सिंह उगोके और बलजिंद्र सिंह शामिल थे।हालांकि बीजेपी ने  इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी नाकामियों  को छिपाने के लिए जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।वित्त मंत्री चीमा ने आरोप लगाया कि विधायक अंगुरल को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह अकेले नहीं हैं। कुछ अन्य विधायकों को भी बीजेपी के एजेंटों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पैंतीस विधायकों से संपर्क किया गया है और इनमें से 10 को जान से मारने की धमकी दी गई है।वित्त मंत्री ने कहा कि मैं इन विधायकों को डीजीपी से मिलने के लिए ले जा रहा हूं, उनसे मामले की जांच करने का अनुरोध करूंगा। हम उनसे प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध करने जा रहे हैं। हम उनके खिलाफ सभी सबूत जमा कर रहे हैं।चीमा ने मंगलवार को कहा कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत दिल्ली और पंजाब के बीजेपी के कई नेताओं और एजेंटों ने पिछले सात दिनों में आप के कम से कम 10 विधायकों से फोन पर संपर्क किया है और ‘आप’ को छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के लिए प्रत्येक को 25 करोड़ रुपये की पेशकश की है।

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि बीजेपी पंजाब में एक सीरियल किलर के रूप में काम कर रही है और पंजाब में आप सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राष्ट्र विरोधी शक्तियां शामिल हो गई हैं क्योंकि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले गतिशील कामकाज को पचा नहीं पा रहे हैं।
चीमा ने कहा, आप नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने और दिल्ली में विधायकों को पैसे देने के बाद अब बीजेपी पंजाब में विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।
चीमा ने आगे बताया, “बीजेपी जहां भी हारती है, ये लोग सीबीआई, ईडी और पैसों की मदद से विधायकों को तोड़कर अपनी सरकार बनाते हैं। उन्होंने ऐसा गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में किया। अब वे इसे पंजाब में ऐसा करने का प्रयास लगा रहे हैं।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital