Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Recruitment: डाक विभाग में 188 पदों पर भर्तियां, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख और पात्रता

Recruitment: डाक विभाग में 188 पदों पर भर्तियां, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख और पात्रता

डाक विभाग ने निकाली 188 पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए कई पदों पर आवेदन निकाले हैं. ये भर्तियां गुजरात सर्किल के भारतीय डाक विभाग में निकाली गई है. कुल 188 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. जिसके लिए 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. जिसमें पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन, सॉर्टिंग असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां निकलीं हैं. इसमें आवेदन के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

पद नाम एवं संख्या –

पोस्टमैन और मेलगार्ड के लिए कुल पद 56,

एमटीएस, सर्किल ऑफिसर, पोस्ट ऑफिस, रेल मेल सर्विस के लिए कुल पद 6,

सेविंग बैंक कंट्रोल आर्गेनाइजेशन, रेलवे मेलिंग सर्विस, रीजनल ऑफिसर, और सर्किल ऑफिसर के लिए कुल पद 71

शैक्षणिक योग्यता –

पोस्टमैन और मेल गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बारहवीं पास होना जरुरी है. साथ ही स्थानी भाषा यानी गुजराती भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान भी होना जरूरी है.

एमटीएस सर्किल ऑफिसर, पोस्ट ऑफिस, रेल मेल सर्विस के पदों पर आवेदन करने के लिए दसवीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही गुजराती भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है.

सेविंग बैंक कंट्रोल आर्गेनाइजेशन, रेलवे मेलिंग सर्विस, रीजनल ऑफिसर, और सर्किल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बारहवीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही बेसिक कंप्यूटर ज्ञान भी जरूरी है.

अंतिम तिथि – इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 नवम्बर 2022 तक इस पद पर आवेदन कर सकते हैं.

वेतन –

चुने गए उम्मीदवारों को पदों के मुताबिक अलग-अलग वेतन दिया जाएगा.

उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक साईट पर जा कर www.dopsportsrecruitment.in जानकारी ले सकते है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital