Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: अब चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की साफ-सफाई करेंगे रोबोट

भारत में निर्मित इन रोबोट का इस्तेमाल स्थानीय नवाचार का समर्थन करना भी है. इस तकनीक से जहां 20 प्रतिशत पानी बचेगा, वहीं टर्मिनल के हर एक कोने की बेहतर सफाई हो सकेगी.

चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर सफाई के लिए तैनात रोबोट.

यात्री सेवाओं को निरंतर विकसित करने की दिशा में अग्रसर चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे ने एक अनूठा इंतजाम किया है. एयरपोर्ट पर स्वच्छता के लिए स्मार्ट स्वच्छता रोबोट के बेड़े की तैनाती की गई है. इसके पहले चरण में टर्मिनल 3 में दो रोबोट साफ-सफाई में मदद करेंगे.

तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश भर के अन्य एयरपोर्ट से आगे निकल गया है.

भारत में निर्मित इन रोबोट का इस्तेमाल स्थानीय नवाचार का समर्थन करना भी है. इस तकनीक से जहां 20 प्रतिशत पानी बचेगा, वहीं टर्मिनल के हर एक कोने की बेहतर सफाई हो सकेगी.

सफाई करने वाले इन रोबोट में उन्नत सेंसर लगे हैं, जो बाधाओं से आसानी से बच सकते हैं और गतिशील वातावरण के अनुकूल होने के लिए खुद को फिर से बदल सकते हैं. सफाई के लिए ये रोबोट एक बार चार्ज करने पर 70,000 वर्ग फीट की दूरी तय कर सकते हैं. वे एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक चुपचाप काम करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital