Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में प्रेम प्रसंग की अजब कहानी,महिला डॉक्टर सफाईकर्मी को दिल दे बैठी

पाकिस्तान में प्रेम प्रसंग की अजब कहानी,महिला डॉक्टर सफाईकर्मी को दिल दे बैठी

पाकिस्तान में प्रेम प्रसंग की अजब कहानी,महिला डॉक्टर सफाईकर्मी को दिल दे बैठी

ओकारा(पाकिस्तान) – भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में प्रेम प्रसंग का अजब-गजब मामला सामने आया है.सोशल मीडिया पर इस खबर ने धमाल मचा रखा है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यहां एक महिला एमबीबीएस डॉक्टर एक सफाई कर्मी शहजाद को दिल दे बैठी.पाकिस्तान में इस वीडियो को ना सिर्फ लोग देख रहे हैं बल्कि खूब शेयर भी कर रहे हैं.शहज़ाद और किश्वर साहिबा अब बाकायदा वैवाहिक बंधन में बंध चुके हैं

कहते हैं इश्क में ना जात-बिरादरी,ना उम्र और ना ही लेवल देखा जाता है. इश्क वो चीज है जो कभी भी किसी से भी हो सकता है. पाकिस्तान के एक कपल ने इस पंक्तियों को हकीकत में भी तब्दील कर दिया है. इस जोड़े की कहानी काबिल-ए-यकीन नहीं है लेकिन अब ये एक हकीकत है,मजे की बात ये है कि यहां किश्वर ने खुद सफाईकर्मी शहजाद को प्रपोज किया.ये जोड़ा पाकिस्तान के ओकारा तहसील के दीपालपुर का रहने वाला है. महिला डॉक्टर और उनके शौहर अक्सर यूट्यूब पर भी अपने डेली लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं.

शहजाद की पर्सनलटी पर फिदा हो गई थीं महिला डॉक्टर

वाकया कुछ इस प्रकार है कि है कि शहजाद सफाईकर्मी होने के साथ साथ चाय भी बनाकर देता था.उसकी पर्सनेलिटी कुछ ऐसी थी कि उसके बात करने के अंदाज पर डॉक्टर किश्वर फिदा हो गई.एक दिन डाक्टर साहिबा ने उससे कहा कि जब चाय की जरूरत हो तो वह उन्हें बुला लेंगी.ऐसा कहकर उन्होंने शहजाद से नंबर ले लिया.धीरे-धीरे प्रेम कहानी परवान चढ़ने लगी.वह बताती हैं. कि शहजाद की सादगी ने उन्हें काफी प्रभावित किया. वह शहजाद के लिए इस कदर दीवानी हो गईं कि उन्होंने माता-पिता को बताए बिना ही प्रपोज भी कर दिया. किश्वर कहती हैं कि शहजाद के साथ पूरी लाइफ बिताने का फैसला उन्होंने एक ही दिन में ले लिया था.

शहजाद वीडियो में बातते हैं कि प्रपोज की बात सुनकर उन्हें बुखार आ गया था. लेकिन वह बाद में किश्वर से मिलने पहुंचे थे.को शहजाद को विश्वास नहीं हुआ. उसे लगा कि वह मजाक कर रही हैं. और फिर वह कुछ दिन तक अस्पताल भी नहीं गये.

शहजाद बताते हैं कि निकाह के बाद किश्वर ने अस्पताल छोड़ दिया था. इसकी वजह ये थी कि किश्वर को उनकी सहेलियां ताने देती थीं. अब ये जोड़ा क्लीनिक खोलने की प्लानिंग कर रहा है. फिलहाल सोशल मीडिया पर इनकी प्रेम कहानी लोगों को काफी मजेदार लग रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital