Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मज़बूत होते रिश्ते:राजनाथ और जयशंकर जापान में ‘2 प्लस 2’ मंत्रिस्तरीय बैठक में लेंगे हिस्सा

Strengthening ties: Rajnath and Jaishankar to attend '2+2' ministerial meeting in Japan

Strengthening ties: Rajnath and Jaishankar to attend '2+2' ministerial meeting in Japan

नई दिल्ली- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को मंगोलिया और जापान की 5 दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं. दोनों नेता 6 और 7 सितंबर को मंगोलिया में रहेंगे, फिर यहां से जापान पहुंचेंगे.उम्मीद की जा रही है कि इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और मज़बूत होंगे। जापान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने समकक्षों के साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक करेंगे. यह बैठक  8 और 9 सितंबर के लिए प्रस्तावित की गई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है. इस घोषणा में बताया गया है कि, राजनाथ सिंह अपने समकक्ष रक्षा मंत्री यासुकाजू हमदा के साथ रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक करेंगे.  वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्ष योशिमासा हयाशी के साथ रणनीतिक वार्ता करेंगे.

सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना यात्रा का उद्देश्य–

भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के जापान यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत की रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है. भारत-जापान के रिश्ते विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी, लोकतंत्र  स्वतंत्रता और कानून के शासन के सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है.

बता दें जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर भारत का दौरा किया था. इस दौरे पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सुरक्षा औऱ व्यापार समेत कई जरुरी मुद्दे पर चर्चा की थी.

2015 में पीएम मोदी ने की थी मंगोलिया की यात्रा

2019 में हुई थी भारत-जापान 2+2 बैठक की शुरुआत

भारत और जापान के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय बैठक की शुरुआत साल 2019 से शुरु हुई थी. जापान के अलावा भारत कुछ दूसरे देशों के साथ भी 2+2 संवाद बैठक करता है. जिनमें अमेरिका, रुस औऱ ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं. इस साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मंगोलिया की यात्रा पर भेजा गया है. इससे पहले साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगोलिया की यात्रा कर चुके हैं.

 

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital