Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

T20WC: शाहीन आफरीदी, हसरंगा या शादाब नहीं… जानिए रिकी पोंटिंग ने किसे चुना ‘बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’

रिक्की पोंटिग

ऑस्ट्रेलिया को 2 बार वर्ल्ड कप जीताकर टीम को विश्व कप विजेता बनाने वाले महान खिलाड़ी रिक्की पोटिंग ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपना बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना है.

टी20 विश्व कप खत्म हो चुका है. जहां आईसीसी ने इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले सैम कुरेन को प्लेयर ऑफ मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा. उन्हें 12 खिलाड़ियों की मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ियों की टीम में भी शामिल किया गया है. आईसीसी के अलावा कई देशों के पूर्व क्रिकेटर अपने-अपने नजरिए से टूर्नामेंट के  बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज को चुन रहे हैं. इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज रिक्की पोंटिंग ने भी अपने फेवरेट खिलाड़ी को चुना है.

रिक्की पोंटिग ने चुना ‘बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’

इस बार का टी20 विश्व कप टूर्नांमेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला गया. पिछले बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया इस बार सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी और ग्रुप स्टेज में हारकर बाहर हो गई है. इस इंवेंट के बाद आईसीसी ने टॉप गेंदबाजों की एक लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों में से पूर्व ऑस्टेलियाई धाकड़ बल्लेबाज रिक्की पोटिंग ने अपने क्रिकेटिंग अनुभव से अपना बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना है.

आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया इस पोस्ट को देखकर रिक्की पोटिंग नेअपने पसंद के गेंदबाज का चुनाव किया. रिक्की पोटिंग का बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’ ना ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी है. ना ही शादाब और ना ही श्रीलंका के गेंदबाज हसरंगा. पोटिंग ने कहा कि, मेरे लिए बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट चुनना आसान है.  सैम कुरेन मेरे लिए ‘बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’ हैं. उसने जिस अंदाज में मीडिल ओवर और आखिरी के ओवरों में गेंदबाजी की वो कमाल है. बता दें लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी के दौरान पोटिंग ने टीम में मैच से पहले सही गेंदबाज का चुनाव किया. उनके पास इस चीज का अपार अनुभव है. इस अनुभव के चलते पोटिंग को इस लिस्ट में किसी एक गेंदबाज को चुनना आसान लगा.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital