Categories: नवीनतम

जलवायु परिवर्तन की चिंताओं पर भारत का क्या है रुख? जर्मनी में भूपेंद्र यादव ने रखा पक्ष

Bhupendra Yadav: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जर्मनी की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किफायती, समावेशी और न्यायसंगत ऊर्जा की ओर शिफ्ट करने की बात को रेखांकित किया और जलवायु तथा पर्यावरण को बचाने की दिशा में अपने सुझाव रखे. केंद्रीय मंत्री ने यह बात 3 मई को पीटर्सबर्ग में जलवायु परिवर्तन को लेकर होने वाली बैठक में कही.

यादव ने ट्विटर पर कहा, “भारत ने चर्चाओं में दृढ़ता से अपना पक्ष रखा. जैसा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेखांकित किया गया है. इस कार्यक्रम में यह दोहराया गया कि न्यायपूर्ण, सस्ती और समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए समर्थन की आवश्यकता को पहचानना महत्वपूर्ण है.”

यादव ने कहा कि संवाद में वैश्विक उत्सर्जन में भारी कटौती और नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार के लिए एक वैश्विक, बाध्यकारी लक्ष्य की आवश्यकता पर व्यापक सहमति थी. उन्होंने कहा कि क्लिन एनर्जी के रास्ते को तैयार करने के दौरान हमें स्थानीय आबादी के जीविकोपार्जन और स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी ख्याल रखना होगा. क्योंकि, इनमें से अधिकांश ऊर्जा के वर्तमान संसाधनों के साथ जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें- एडीबी की वार्षिक में पहुंची निर्मला सीतारमण, परिवर्तरनकारी दृष्टिकोण पर दिया जोर

वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जलवायु संकट पर सभी राष्ट्रों को ईमानदारी बरतने की बात कही. उन्होंने कहा कि जलवायु को बेहतर करने के लिए भू-राजनीतिक विभाजनों से ऊपर उठकर काम करना होगा. गौरतलब है कि 2009 में कोपेनहेगन में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP15) में लगभग असफल वार्ता के बाद नेताओं और पर्यावरण मंत्रियों के बीच संचार में सुधार लाने के उद्देश्य से पहला पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद शुरू किया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago