Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुलायम सिंह यादव की अब कैसी है तबीयत? मेदांता ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन

नई दिल्ली- उतर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती है. उनके परिवार के सदस्य और पार्टी के कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे है. इसी बीच मंगलवार की दोपहर को मुलायम सिंह के स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट आई है. समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई है.

सपा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि, मेदांता अस्पताल ने आदरणीय नेता जी की हेल्थ के बारे में सूचना दी है. वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे. हम सभी आदरणीय नेताजी के जल्द स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हैं.

रविवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ी थी

मुलायम सिंह यादव लंबे समय से अस्पताल में खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. रविवार की शाम उनकी तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई थी. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें फौरन आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था. जानकारी के मुताबिक नेता जी के पल्स रेट कम हो गई थी और उन्हे सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही थी.  डॉक्टरों की टीम लगातर उनकी निगरानी कर रही है.

कैसी है अब नेेता जी की तबीयत ?

मुलायम सिंह यादव की तबीयत पर आज मेदांता अस्पताल ने उनका हेल्थ अपडेट जारी कर दिया है. अस्पताल सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सोमवार की तुलना में मंगलवार को कुछ सुधार नजर आया है. डॉक्टरों ने कहा कि सोमवार की रात में कुछ देर के लिए  उनकी ऑक्सीजन की मात्रा बेहद कम की गई थी. लेकिन उनकी पल्स रेट अब पहले से काफी ठीक है. उनके स्वास्थ्य से जुड़ा यह एक अच्छा संकेत हैं , लेकिन मुलायम सिंह यादव  की तबीयत पर एक चिंता वाली बात सामने आई है. डॉक्टरों  ने उनकी तबीयत को लेकर कहा है कि अभी उनका  बीपी  सामान्य नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital