Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jacqueline Fernandez को अंतरिम जमानत मिलने के बाद सुकेश चंद्रशेखर के पास जेल में पुलिस क्यों ले गई TV Actress को ?

जैकलिन फर्नांडिस को अंतरिम जमानत मिलने के बाद सुकेश चंद्रशेखर के पास जेल में पुलिस क्यों ले गई TV Actress को

सुकेश चंद्रशेखर के पास जेल में पुलिस क्यों ले गई TV Actress को

नई दिल्ली- देश के कई हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ फ्रॉड के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के साथ टीवी एक्ट्रेस निक्की तंबोली और सोफिया सिंह को तिहाड़ जेल ले जाया गया है. इस बात की जानकारी  दिल्ली पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने  मंगलवार को दी. जेल अधिकारी ने बताया कि दोनोंं अभिनेत्रीयों की  सुकेश से आज हो रही मुलाकात   200 करोड़ रुपये के रंगदारी से जुड़े मामले की हो रही जांच का ही हिस्सा है.

मनी लॉन्ड्रिंग  केस में जेल में बंद

सुकेश चंद्रशेखर पिछले एक साल से  हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ पैसों की जबरन वसूली  उनके साथ घोखाधड़ी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है. वो लोगों से रंगदारी वसूलता था. जिसमें  फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह शामिल हैं.

ED ने मामले में बॉलीवुड के कलाकारों से भी की है पूछताछ

सुकेश चंद्गशेखर द्वारा लोगों  के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ED ने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और और मॉडलों से पूछताछ की है. जिसमें नूरा फतेही, जैकलिन फर्नाडिंस जैसे कई और नाम शामिल है. इसी मामले की जांच में अब पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस निक्की तंबोली और सोफिया सिंह को एक बार से सुकेश से मुलाकात कर जांच करने के लिए तिहाड़ जेल ले गई है.

 जैकलिन को मिली अंतरिम जमानत

सुकेश चंद्गशेखर के साथ 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी बॉलीवुड एक्टर जैकलिन फर्नांडिस को सोमवार को कोर्ट ने  अंतरिम जमानत दे दी है. एक्ट्रेस को 50 हजार के मुचकले पर जमानत दी गई है. कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक ब्रांच ने जैकलिन से लगभग 15 घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद ईडी ने भी एक्ट्रेस से पूछताछ की थी जिसके बाद यह साफ हो गया था कि जैकलिन का सुकेश के साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुछ कनेक्शन जरुर है. जिसके बाद पटियाला कोर्ट को इस मामले में आना पड़ा. कोर्ट ने जैकलिन को सोमवार को पेश होने के लिए समन भेजा जिसके बाद  जैकलिन की पटियाला कोर्ट में पेश हुई थी. इसके बाद उन्हे अंतरिम जमानत मिल गई. अब  इस मामले पर अदालत अगले महीने 22 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital