Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर

झारखंड के रांची में एक  दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है..जहां 12वीं की छात्रा अंकिता को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया।. बता दें कि दुमका के जरुआडीह मोहल्ले की रहने वाली अंकिता को उसी मुहल्ले में रहने वाला शाहरुख पिछले कुछ महीनों से परेशान कर रहा था। उसने उसका मोबाइल नंबर कहीं से हासिल कर लिया था… और उससे फोन पर बात करने और शादी के लिए दबाव डाल रहा था… अंकिता के घर वालों ने एक बार शाहरूख को समझाया भी था, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।

बीती रात उसने अंकिता को फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी.. और कुछ ही घंटे बाद जब घर के सभी लोग सो रहे थे, तभी युवक ने कमरे में अकेले सो रही अंकिता पर खिड़की से पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी… जलती हुई अंकिता ने शोर मचाया तो घर के लोग जागे…  और उन्होंने खिड़की से शाहरुख को पेट्रोल का केन लेकर भागते हुए देखा… परिवार वालों ने तत्काल घटना कि जानकारी पुलिस को दी…पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अरेस्ट कर लिया …

इस वारदात के बाद झारखंड से दुमका तक लोगों में भारी गुस्सा है। बुरी तरह झुलसी अंकिता रांची के रिम्स में पांच दिनों जिन्दगी और मौत से संघर्ष करती रही और शनिवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस वारदात के विरोध में दुमका शहर दूसरे दिन भी बंद है। अंकिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला हत्यारा जेल में है, लेकिन लोग उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। सोशल मीडिया पर भी इस कांड को लेकर अभियान चल रहा है। ट्विटर पर ‘अंकिता हम शमिंर्दा हैं’ का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

लोग इस बात पर भी गुस्से में हैं कि अंकिता जब अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही थी, तब सरकार के किसी नुमाइंदे ने उसकी और उसके परिजनों की सुध नहीं ली। अंकिता की मौत के पहले उसके बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही है कि उसे जलाने वाला हत्यारा जेल में है लेकिन इसके बाद से लोग मेरे घर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

अंकिता की मौत के बाद हजारों लोग सड़कों पर उतर आये।उन्होंने दुमका-भागलपुर रोड को तीन घंटे तक जाम रखा। दूसरे दिन सोमवार को भी शहर में तनाव है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है। दुमका के डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील की जाएगी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital