Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ईडी की चार्जशीट में जैक्लीन और सुकेश के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

ईडी की चार्जशीट में जैक्लीन और सुकेश के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में जैक्लीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर के फर्जीवाड़े की कलई खुल गयी है..जैक्लीन फर्नान्डिस के खिलाफ ईडी की चार्जशीट कुछ दिन पहले दायर हुई थी। अब उसकी कुछ जानकारियां धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। ईडी के मुताबिक जैकलीन को सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था। बावजूद इसके वह ठग से महंगे गिफ्ट्स लेती रहीं।

ठग सुकेश चंद्रशेखर से एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का क्या कनेक्शन था। इसको लेकर कई तरह के सवाल सामने  आए हैं। जिनके जवाब तलाशें जा रहे हैं। इस बीच ईडी की वह चार्जशीट भी सामने आ गई है जो जैक्लीन के खिलाफ दायर हुई है। इस चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ईडी ने साफ-साफ कहा है कि जैकलीन को ठग सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था।लेकिन फिर भी वह उनके महंगे तोहफों को कबूल करती गईं।

 

ईडी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था। इसके अलावा जुहू में बंगला भी बुक किया जा चुका था। इतना ही नहीं बहरीन में वह जैकलीन के पैरेंट्स को एक घर गिफ्ट कर चुका था।

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने जुहू में एक बंगले के लिए अडवांस पेमेंट भी की थी। ईडी के मुताबिक, सुकेश ने अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी को इन प्रॉपर्टी की खरीद के बारे में बताया था।

पिंकी ईरानी वह महिला थी जिसको सुकेश और जैकलीन की दोस्ती कराने की जिम्मेदारी दी गयी थी,जिसके बदले पिंकी को भी करोड़ों रुपये दिए गए थे।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital