Bharat Express DD Free Dish

जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन घुसपैठिए को जवानों ने किया ढेर

Ja

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुवार को नियंत्रण रेखा पार करने के प्रयास कर रहे तीन लोगों को सेना ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा के पास तीन घुसपैठियों की अंदर आने का प्रयास कर रहे थे तभी सीमा के पास सुरक्षा में लगे जवानों की नजर उनके उपर पड़ी। जवानों ने उन्हे देखते ही फायरिगं शुरु कर दी इसमें तीन घुसपैठिए मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना के सतर्क जवानों ने उरी के कमलकोट इलाके में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को सेना के जवानों ने पहले चेतावनी दी लेकिन वह नहीं माने और फायरिंग करने लगे जिसके बाद जवाबी फायरिंग में तीन आतंकवादी मारे गए।

सूत्रों ने कहा है कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। इस घटना के के बाद सेना पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read