Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुमका में अंकिता सिंह की हत्या का मामला स्पेशल कोर्ट के हवाले

दुमका में अंकिता सिंह की हत्या का मामला स्पेशल कोर्ट के हवाले

झारखंड के दुमका में अंकिता सिंह की हत्या के मामले को अब स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है..अंकिता को शाहरुख नाम के युवक ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया ।अंकिता के शव का पोस्टमार्टम रांची स्थित रिम्स के फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी (एफएमटी) विभाग में हुआ था जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट दुमका पुलिस को भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बताया गया है कि बेहद ज्वलनशील केमिकल से अंकिता को जलाया गया। केमिकल इतना ज्यादा हार्ड था जिसने अंकिता की बॉडी को बुरी तरह से डैमैज कर दिया था, जिसकी वजह से उसके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और अस्तपताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

अंकिता के साथ इस तरह की हैवानियत करने वाले आरोपी शाहरुख और उसके साथी नईम पर POCSO की धाराएं लगाई गई है।बता दें इससे पहले झारखंड पुलिस ने अंकिता को बालिग माना था, लेकिन मेडिकल जांच के और रिपोर्ट्स के बाद अब उसे नाबालिग मानकर आरोपियों पर POCSO की धाराएं लगा दी गई है.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital