Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश में गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए गणपति बप्पा को घर लाने का शुभ मूहूर्त  

देश में गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए गणपति बप्पा को घर लाने का शुभ मूहूर्त  

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. लाल बाग के राजा के जन्मोत्सव की तैयारिंया हर ओर बड़े ही जोरो-शोरो से चल रही है. हिंदू पंचाग के अनुसार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के दिन यह पावन पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन गौरी पुत्र भगवान गणेश का जन्म हुआ था. यह त्योहार पूरे 10 दिन तक बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस खास दिन पर लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना करते हैं और उनकी पूजा करते हैं. इस त्योहार के 10 वें यानि अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन रंग-गुलाल खेलते हुए ढोल-नगाड़े बजाकर किया जाता है.

देश में गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए गणपति बप्पा को घर लाने का शुभ मूहूर्त

गणपति बप्पा को घर लाने का शुभ समय—

गणेश चतुर्थी की शुरुआत आज से हो रही है. 10 दिन तक चलने वाले इस खास पर्व की तैयारिंयों में लोग लगे हुए है. ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरुरी है कि गणपति बप्पा को घर लाने का शुभ मूहूर्त क्या है. हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना का शुभ मुहूर्त भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि 30 अगस्त 2022 को दोपहर 3.33 मिनट से शुरु होकर 31 अगस्त 2022 को दोपहर 3.22 मिनट तक है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital