Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पहले परिवार को ज़हर दिया,फिर खुद को फांसी लगाई

अंबाला के बलाना गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के 6 सदस्य मृत पाए गए। जैसे ही इस घटना का पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के मुखिया सुखविंदर ने खुदकुशी करने से पहले परिवार को जहर दिया और फिर खुद को फांसी लगा ली। मृतकों की पहचान संगत राम, पत्नी महिंदर कौर, पुत्र सुखविंदर सिंह, उनकी पत्नी रीना और उनकी नाबालिग बेटियों- आशु और जस्सी के रूप में हुई है। सुखविंदर सिंह यमुनानगर की बाइक बनाने वाली कंपनी में काम करता था।शुक्रवार को दिन  परिवार जब काफी समय तक घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर घबरा गए।इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है..



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital