Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया..जिसमें लिखा है कि सभी देशवासियों को गणेशचतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार भारत की समग्र संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है, जाति, पंथ, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं को पार करता है। आज, मैं भगवान गणेश से सभी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे।साथ ही संवत्सरी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, “मिच्छमी दुक्कदम! संवत्सरी क्षमा पर जोर देती है। किसी के प्रति कोई दुर्भावना न हो। दया और भाईचारे की भावना हमेशा बनी रहे।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital