Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को, परिवार वालों ने किया आग के हवाले

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को, परिवार वालों ने किया आग के हवाले

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिवार वालों ने आग लगा दी।वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।आपको बता दें यह घटना रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव की है। जहां पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कुछ और सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा, कि पीड़ित प्रेमी को पर्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और उसकी हालत गंभीर है। लड़की और पीड़िता एक ही गांव की रहने वाले हैं।

अंकित मंगलवार रात लड़की से मिलने गया था। जब लड़की के परिवार वालों को इसका पता चला, तो उन्होंने अंकित को एक कमरे में बंद कर दिया।और परिवार वालों ने रिश्तेदारों को बुलाया और उन सभी ने मिलकर लड़के पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। जैसे ही वह चिल्लाने लगा, उन्होंने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया और चिल्लाना शुरू कर दिया कि पीड़ित ने उनके घर पर पेट्रोल बम से हमला किया था।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया । और इसके बाद उन्होंने अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना कि सूचना पुलिस को दी।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital