Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में मिलिंद सोमन निभा रहे हैं, 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो सैम मानेकशॉ की भूमिका

फिल्म 'इमरजेंसी' में मिलिंद सोमन निभा रहे हैं, 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो सैम मानेकशॉ की भूमिका

बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने एक्ट्रेस कंगना रनौत की निर्दैशन में बनी अपकमिंग मूवी इमरजेंसी के लिए 1971 के भारत-पाक युद्ध् के नायक सैम मानकशॉ का किरदार निभाया है. भारत-पाकिस्तान के युद्द् औऱ इमरजेंसी के हालातों पर बनी कंगना की इस फिल्म में कई सारे बॉलीवुड कलाकार शामिल है. फिल्म में दिग्गज कलाकार अनुपम खेल, श्रेयस तलपड़े और अभिनेत्री महिमा चौधरी भी है. अपनी फिट बॉडी के लिए मश्हूर फिटनेस फ्रिक एक्टर मिलिंद सोमन को कंगना रनौत और उनकी मेकिंग टीम ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाने के लिए चुना है. बता दें मार्शन सैम मानेकशॉ 1971 में भारत- पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के सेनाध्यक्ष थे.

फिल्म 'इमरजेंसी' में मिलिंद सोमन निभा रहे हैं, 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो सैम मानेकशॉ की भूमिका
मिलिंद सोम ने बताया कि “मैं कंगना के साथ काम करके बहेद खुश हूं. मुझे उनका काम बहुत पसंद आया. खासकर क्वीन और तनु वेड्स मनु फिल्म में कंगना ने अपने काम से मुझे बहुत खुश किया. मैं उनके डायरेक्शन में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं. मिलिंद सोम ने फिल्म में अपने किरदार पर बात करते हुए कहा कि, पर्दे पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है और सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी.

कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका में आएंगी नजर

फिल्म 'इमरजेंसी' में मिलिंद सोमन निभा रहे हैं, 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो सैम मानेकशॉ की भूमिका

बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार पर बात करते हुए कंगना ने कहा कि, वो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक थे. मिलिंद सोमन की जबरदस्त स्क्रीन उपस्थिति और टैलेंट उस तरह के अभिनेता के लिए आदर्श थी जिसे हम इस महत्वपूर्ण भूमिका को फिल्मी पर्दे पर निभाने के लिए देख रहे थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital