Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा बने नेता विपक्ष, सम्राट चौधरी को विधान परिषद की जिम्मेदारी

 

बिहार के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को बिहार बीजेपी ने विधानमंडल दल का नेता बनाया है। विजय सिन्हा ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे। विजय सिन्हा ने बुद्धवार की सुबह विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और शाम को उन्हें पार्टी के विधानमंडल दल का नेता चुन लिया। इसके अलावा पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद में भाजपा विधान परिषद दल के नेता होंगे। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने एक नोट जारी कर पार्टी के इस फैसले से बिहार विधानसभा को भी अवगत करा दिया है।

23 अगस्त की शाम को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधान मंडल दल की बैठक हुई थी. जिसमें सर्वसम्मित से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया था।

बिहार में सरकार से बाहर होने के बाद से ही बीजेपी को विधानमंडल दल के नेता रुप में एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो सॉफ्ट हो और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा के अंदर और बाहर सही ढंग से जवाब दे सके। गौरतलब है कि कुछ समय पहले जब एनडीए की सरकार थी उसी समय विधानसभा में नीतीश कुमार से उनकी तीखी बहस हुई थी। इस बहस में भी विजय सिन्हा नीतीश पर भारी पड़ते दिखे थे। तभी से माना जा रहा था कि पार्टी नीतीश के खिलाफ उन्हें अपना चेहरा बना सकती है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital