Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बॉलीवुड एक्टर केआरके गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई

बॉलीवुड एक्टर केआरके गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्यवाई

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) को मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि केआरके ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर धर्म को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था. जिसके बाद उनके खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हे मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया।

दो साल पहले 2020 में दर्ज हुआ था केस

एक्टर कमाल आर खान के खिलाफ साल 2020 में मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया था. जिसके दो साल बाद इस मामले में उन्हे मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया है. केआरके पर सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप है. कमाल खान के खिलाफ यह शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने दर्ज कराई थी. जिसके बाद उनके ऊपर ये कार्रवाई की गई है. केआरके को आज बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा.

विवादित ट्वीट के चलते सुर्खियों में रहते हैं केआरके

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लिया था आड़े हाथ

एक्टर कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड की फिल्मों पर तीखी आलोचना भी करते रहते है. केआरके बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान से लेकर आमिर खान और शाहरुखन की फिल्मों पर तल्ख प्रतिक्रिया देते है. केआरके ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तीखी आलोचना की थी।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital