Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मनाली में रूसी महिला से दुष्कर्म, सिंगापुर का पर्यटक गिरफ्तार

हिमाचल के मनाली में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है..विदेशी रूसी महिला ने आरोप लगाया है कि सिंगापुर के एक व्यक्ति ने अपने कमरे में बुलाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला मनाली में कुछ समय से अपनी मां के साथ रह रही है. एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी दी है.

मनाली में रूसी महिला से रेप मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी सिंगापुर का नागरिक है और पर्यटक के रूप में हिमाचल आया हुआ था. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 3 दिन पहले एक होटल में दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद महिला ने रविवार शाम को पुलिस को शिकायत दी है. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम एलेग्जेंडर ली जिया जुन है. वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला मनाली में कुछ समय से अपनी मां के साथ रह रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital