Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुंबईकरों का सफर होगा आसान,भूमिगत मेट्रो-3 सेवा का ट्रायल रन शुरू

मुंबई में भूमिगत(अंडरग्राउंड) मेट्रो जल्द ही फर्राटा भरने जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रो -3 लाइन ट्रायल रन  को हरी झंडी दिखाई।ये मेट्रो लाइन 33.50 किलोमीटर लंबी है जिसका निर्माण कार्य 2016 में शुरू हो गया था। इस मेट्रो के शुरू होने से मुंबईकरों का सफर आसान हो जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिंदे और फडणवीस ने मेट्रो कॉरपोरेशन के अफसरों के साथ

3 किलोमीटर की सुरंग के अंदर मरोल नाका स्टेशन तक अस्थायी कार-शेड को हरी झंडी दिखाई।

वहीं फडणवीस ने कहा कि, आरे कॉलोनी में मेट्रो कार-शेड का विरोध पर्यावरण से संबंधित अधिक राजनीतिक था और उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार के इसमें देरी के लिए आड़े हाथों लिया।

अधिकारियों ने कहा कि  मेट्रो- 3 लाइन दक्षिण मुंबई में कोलाबा को उत्तर-पश्चिम में सीपज से बांद्रा के माध्यम से जोड़ेगी, जिसके पहले चरण के दिसंबर 2023 तक और अगले चरण के जून 2024 तक चालू होने की संभावना है।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital