Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सूचना विभाग से हटाए गए नवनीत सहगल

 

उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी रिटायर्ड हो गए है।उनके रिटायर्ड होने के बाद सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।शासन की तरफ से जारी आदेश में 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है..इस लिस्ट में सबसे महत्वपूर्ण बात सूचना सहित कई विभाग का काम देख रहे चर्चित अधिकारी नवनीत सहगल का तबादला है।सहगल को सूचना, खादी और एमएसएमई से हटा कर अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल की जिम्मेदारी दी गई है। संजय प्रसाद को सूचना विभाग के साथ गृह विभाग का प्रभार भी मिला है..

स्वास्थ्य विभाग में तबादले को लेकर चर्चा में आए अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद को उनके पद से हटाकर उद्योग विभाग में भेज दिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे पार्थसारथी सेन शर्मा  को प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य और चिकित्सा बनाया गया है।

राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव महेश गुप्ता को उसी पद पर विद्युत विभाग में स्थानांतरित किया गया है..कल्पना अवस्थी राज्यपाल की नई प्रमुख सचिव बनाई गई हैं..माध्यमिक शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला को आयुष विभाग में स्थानांतरित किया गया है..



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital