Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें होंगी आसान, कटरा में बनेगा इंटर-मॉडल स्टेशन

अब वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर और आसान हो जाएगा।श्रद्धालुओं को हेलिपेड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आटो स्टैंड, पार्किंग, फाइव स्टार होटल और अन्य सुविधाएं एक जगह पर मिलेंगी।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) और कटरा विकास प्राधिकरण ने माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कटरा में इंटर-मॉडल स्टेशन के विकास के लिए हाथ मिलाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि  देशभर में यात्री बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार के लिए, एनएचएलएमएल और कटरा विकास प्राधिकरण के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए कटरा में इंटर मॉडल स्टेशन विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देशभर में यात्रा के बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार के लिए इंटर मॉडल स्टेशनों का विकास कर रही है,



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital