Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

संभल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 16 साल की पीड़िता ने की खुदकुशी

संभल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 16 साल की पीड़िता ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के संभल से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सामूहिक दुष्कर्म के बाद 16 साल की पीड़िता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता संभल के कुधफतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन और आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली हैं।और तालाश जारी है।

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठनकिया को गया है।

वहीं लड़की के परिवार वालों ने 15 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने वीरेश और 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आत्महत्या के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपी का परिवार उसे समझौते के लिए मजबूर कर रहा था, जिससे वह दुखी थी और उसने खुदखुशी कर ली।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital