Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकास को ईडी ने किया गिरफ्तार, छापे में बरामद हुई थी 2 एके-47 राइफल

दिल्ली-एनसीआर समेत 4 राज्यों में ईडी की ताबडतोड़ छापेमारी

झारखंड के चर्चित व्यवसायी प्रेम प्रकाश को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उनके आवास से 2 एके 47 राइफलें बरामद की थी। आपको बता दें कि झारखंड में सत्ता के करीबी कारोबारी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकाने पर बुधवार को ईडी की छापामारी के दौरान दो एके-47 राइफलें बरामद की गयी थी।

उसके डेढ़ दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर ईडी की बुधवार को छापामारी की थी। इस दौरान उसके रांची के हरमू कॉलोनी स्थित किराए के मकान से दो एके-47 राइफलें और 60 कारतूस बरामद किए गए थे। आधी रात तक चली छापामारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आज सुबह उसे अदालत में पेश करने के पहले मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

प्रेमप्रकाश को सत्ता और राज्य की टॉप ब्यूरोक्रेसी का बेहद करीबी रहा है। मनी लांड्रिंग मामले में उसके खिलाफ ईडी ने कई सबूत जुटाए हैं।

 

बीते मई महीने में जब झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल, उनके पति और अन्य के ठिकानों पर ईडी ने मनरेगा घोटाले की रकम की मनी लांड्रिंग के मामले में छापा मारा और इसके बाद माइन्स डिपार्टमेंट के कई अफसरों से पूछताछ हुई तो प्रेम प्रकाश सहित दो-तीन पावर ब्रोकर के कनेक्शंस भी सामने आए।

प्रेम प्रकाश के यहां एके-47 मिलने के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया कि, प्रेम प्रकाश ‘झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल के सहयोगी हैं’ और उनके संबंधों की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जांच की जानी चाहिए। राज्या के बड़े नेता और निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि प्रेम प्रकाश को एके-47 राइफलें कैसे मिलीं और इस बात की संभावना है कि इसका कोई आतंकवादी संबंध हो।

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital