Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI चार्जशीट पर 6 मार्च को राऊज एवेन्यू कोर्ट में होगी सुनवाई

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 6 मार्च को सुनवाई करेगा. जैन पर शैल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है, जिसके आधार पर ईडी ने 2022 में उन्हें गिरफ्तार किया था.

Satyendra Jain

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और भ्रष्टाचार के मामले में कथित आरोपी सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट 6 मार्च को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान को को अवगत कराया गया कि सीबीआई के वकील कोर्ट में मौजूद नही है. जिसके चलते कोर्ट ने सुनवाई को 6 मार्च तक के लिए टाल दिया है. पिछली सुनवाई में सीबीआई की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया था किजैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की गृह मंत्रालय से अनुमति मिल गई था.

जैन इस मामले में नियमित जमानत पर है. स्पेशल जज जितेंद्र सिंह मामले में सुनवाई कर रहे हैं. सीबीआई ने 4 जनवरी को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया था. बता दें कि सत्येंद्र जैन इस मामले में नियमित जमानत पर है. कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा था कि वह लंबे समय से जेल में बंद है और इस मामले में जल्द ट्रायल शुरू होने की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में वो जमानत के हकदार है. सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने 2009-10 और 2010-11 में फर्जी शैल कंपनियां बनाई.

ED ने 2022 में किया था गिरफ्तार

कंपनियों में इंडो मेटल इम्पेक्स लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इंफो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड शामिल है. इस मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज मुकदमें के आधार पर ईडी ने सत्येंद्र जैन सहित अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था. बाद में जैन से पूछताछ के बाद ईडी ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार कर लिया था. ईडी ने सत्येंद्र जैन के अलावा उनकी पत्नी पूनम जैन, वैभव जैन, अंकुश जैन, अजित प्रसाद जैन और सुनील कुमार जैन को आरोपी बनाया था. इस मामले में सीबीआई ने सत्येंद्र जैन के आवास सहित 6 जगहों पर छापेमारी की थी.

ये भी पढ़ें: एडवोकेट एक्ट 1961 में संशोधन के खिलाफ वकीलों का देशव्यापी विरोध, पढ़ें क्या है पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital