Delhi High Court Recruitment: अगर आप भी दिल्ली की किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्था में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. दिल्ली हाई कोर्ट ने साल 2026 की अपनी पहली बड़ी भर्ती का बिगुल फूंक दिया है. कोर्ट ने ‘जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट’ (JJA) और ‘रिस्टोरर’ के पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो ग्रेजुएशन के बाद एक सम्मानजनक और स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं.
किसके लिए कितनी जगह?
दिल्ली हाई कोर्ट ने इस बार कुल 152 पदों पर भर्ती निकाली है. सीटों का बंटवारा कुछ इस तरह किया गया है कि हर वर्ग को मौका मिले. इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 62 सीटें हैं, वहीं ओबीसी के लिए 44, ईडब्ल्यूएस के लिए 12, एससी के लिए 20 और एसटी वर्ग के लिए 14 पद रखे गए हैं.
कौन कर सकता है अप्लाई?
सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी विशेष डिग्री की जरूरत नहीं है. अगर आपने किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, तो आप दौड़ में शामिल हैं. बस एक छोटी सी शर्त और है, आपकी इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड कंप्यूटर पर कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 तक आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 32 साल होनी चाहिए. हालांकि, अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं, तो आपको सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र सीमा में अच्छी-खासी छूट भी मिलेगी.
जेब भी भरेगी और सम्मान भी मिलेगा
हाई कोर्ट की नौकरी है, तो सुख-सुविधाओं की चिंता करने की जरूरत नहीं है. चयनित उम्मीदवारों को ‘पे-लेवल 6’ के तहत सैलरी मिलेगी. शुरुआत में आपकी बेसिक सैलरी 35,400 रुपये होगी, जो प्रमोशन और अनुभव के साथ 1,12,400 रुपये तक जा सकती है. इसके ऊपर से मिलने वाले महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया भत्ता (HRA) इसे और भी आकर्षक बना देते हैं.
ये भी पढ़ें- IPS के बाद बनना चाहते हैं IG, तो दिल्ली में लगानी होगी हाजिरी, जानें क्या है नया नियम?
जेब पर कितना पड़ेगा भार?
फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1500 रुपये देने होंगे. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग साथियों के लिए यह फीस 1300 रुपये रखी गई है. पेमेंट आप ऑनलाइन किसी भी माध्यम (UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग) से कर सकते हैं.
आवेदन करने का आसान तरीका
अप्लाई करने के लिए आपको दिल्ली हाई कोर्ट की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर अपनी फोटो, सिग्नेचर व जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें. ध्यान रहे, फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सारी जानकारी अच्छे से चेक कर लें ताकि बाद में कोई दिक्कत न आए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


